कोविड-19 की रोकथाम इन हिंदी PDF Free Download

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपलोगों के साथ कोविड-19 की रोकथाम इन हिंदी PDF को शेयर करने वाले है, जिसे आप नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक की मदत से आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते है, और कोविड-19 को रोकने के बारे में अच्छी से जान सकते है|

कोविड-19 जैसे खतरनाक बीमारी ने पुरे दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर काफी प्रभाव डाला है| जब किसी आम इन्सान को कोविड-19 जैसे बीमारी होती है तो उसका साँस फूलने लगते है और ऑक्सिजन की कमी होने लगती है, जिस कारण से उनकी मौत हो जाती है| इसीलिए हमें अपने आप को सुरक्षित रखनी है, सरकार के नियमों का पूरी तरह से पालन करनी है|

Covid-19 क्या है?

कोविड-19 “नोवल कोरोना-वाइरस” के संक्रमण से होने वाली बीमारी है|

इसके सामान्य लक्षण:

  • बुखार
  • सूखी खाँसी
  • साँस लेने में कठिनाई
  • कुछ रोगियों में मांसपेशियों और जोड़ो का दर्द, नाक बंद, नाक बहना, गले में खरास होना या दस्त जैसे सामान्य लक्षण भी हो सकते है|

Covid-19 कैसे फैलता है?

जब कोविड-19 से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके मुह या नक् से निकली बूंदों द्वारा यह रोग फैलता है| ऐसा मुख्यतः दो तरह से हो सकता है:

  1. प्रत्यक्ष निकट संपर्क (Direct Close Contact): संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क (1 मीटर या उससे कम दुरी) में आने से कोई भी व्यक्ति इससे संक्रमित हो सकता है|
  2. अप्रत्यक्ष संपर्क (Indirect Contact): जब कोई इंसान थूकता है तो उनकी थूक की बूंदे सतहों पर कई दिनी तक जीवित रहती हैं| इसीलिए ऐसी किसी भी संक्रमित सतह या कपड़े को छूने की कौशिश न करें| उसके बाद मुंह, नाक या आँखों को छूने से भी यह बीमारी फैल सकती है|
  • Covid-19 के Flourish (फलने-फूलने) की अवधी संक्रमित होने और लक्षण दिखने के बीच का समय 1 से 14 दिन का होता है|
  • यह बीमारी उन संक्रमित व्यक्तियों से भी फ़ैल सकती है जिनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है|

किस समूह के लोगो को कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा सबसे अधिक है?

  • वे लोग जो पिछले 14 दिनों में किसी अन्य देश की यात्रा कर चुके हैं|
  • वे लोग जो पिछले 14 दिनों में भारत के किसी अन्य राज्य से लौटे है और जिसका संपर्क विदेश से लौटे किसी व्यक्ति से हुआ हो|
  • कोविड-19 पुष्टि वाले मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने वाले लोग|
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और जो लोग पहले से ही उच्च रक्तचाप, हृदय की समस्याओं, साँस/श्वसन रोग, कैंसर या मधुमेह जैसे समस्याओं से ग्रसित है, उसमें जटिलताओं का खतरा अधिक है|

कोविड-19 की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण संदेश:

नीचे हमनें कोविड-19 की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण सदेशों पर चर्चा किया है, आप इन सभी संदेशो का पालन करके कोविड-19 को फैलने से रोक सकते हैं|

सामाजिक दुरी बनाने का प्रयास करें

  • भीड़ जैसे की मेला, हाट, धार्मिक स्थानों में एकत्रीकरण, सामाजिक महोत्सव आदि से बचें|
  • सार्वजनिक स्थानों पर आपके और अन्य लोगों के बीच कम से कम 1 मीटर की दुरी जरुर बनाये रखें, विशेषकर यदि उन्हें खांसी, बुखार आदि जैसे लक्षण हों तो उनकी छींक और थूक की बूंदों के सीधे संपर्क से भी बचें|
  • जितना हो सके घर पर रहें|
  • आपसी संपर्क से बचें- जैसे हाथ मिलाना, हाथ पकड़ना, गले लगना|
  • मेज, कुर्सी, दरवाजे की हैंडल आदि जैसे सतहों को छूने से बचें|

साफ-सफाई का विशेष धयान रखें

  • अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं-
    • बहार से घर आने पर या अन्य लोगों से मिल कर आने पर विशेषकर तब जब वे बीमार हों, आपको साबुन से हाथ धोंना है|
    • खांसते या छींकते समय अपने चेहरे को हाथों से छूने के बाद साबुन से हाथ जरुर धोएं|
    • खाना बनाने, खाने, बच्चों को खिलने से पहले|
    • शौचालय का उपयोग करने और सफाई करने या कचरे के निपटान के बाद|
  • खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रुमाल या तौलिया से ढक लें| और अपने रुमाल को कम से कम दिन में एक बार अवश्य धोएं|
  • अच्छा होगा की आप अपनी मुड़ी हुई कोहनी में खांसे या छींके, अपने हाथों में नहीं|
  • थूक की बूंदों को फैलने से रौकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर थूके नहीं या जोर से या चिल्लाकर न बोलें|
  • अपनी आँखों, नाक और मुँह को गंदे हाथों से न छुए|
  • सुनिश्चित करें कि घर की सतहों और अन्य वस्तुओं को नियमित रूप से साफ किया गया हों|

Note: किसी भी कोविड-19 संबंधित प्रश्नों के लिए, अपने राज्य हेल्पलाइन/स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की 24*7 हेल्पलाइन 1075 या 011-23978046 पर कॉल करें|

यदि ओर भी इसके बारे में डिटेल्स से जानना है तो आप पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर के जान सकते है| इस पीडीऍफ़ को नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक की मदत से आप फ्री में डाउनलोड कर सकते है|

Covid-19 से जुड़ी भ्रांतियाँ (Myths):

Q:- कोरोना-वाइरस मच्छरों के माध्यम से फैल सकता है?

Ans: कोरोना-वाइरस मच्छरों के काटने से नहीं फैलता है|

Q: कोविड-19 के लक्षणों से ग्रसित व्यक्ति ही बीमारी को फैला सकता है?

Ans: कोविड-19 बीमारी उन संक्रमित व्यक्तियों से भी फैल सकती है, जिन्हें कोई लक्षण नहीं हैं|

Q: लहसुन और शराब के सेवन से कोविड-19 से बचाव हो सकता है?

Ans: लहसुन और शराब के सेवन से कोविड-19 से बचाव नहीं हो सकते है|

कोविड-19 की रोकथाम इन हिंदी PDF: Overview

PDF Nameकोविड-19 की रोकथाम इन हिंदी PDF
LanguageHindi
No. of Pages4 Pages
Size866 KB
CategoryHealth & Fitness
QualityExcellent

Download कोविड-19 की रोकथाम इन हिंदी PDF

नीचे दिए गए डाउनलोड बटन की मदत से आप इसे निशुल्क ही डाउनलोड कर सकते है|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपलोगों के साथ कोविड-19 के बारे में हर चीज को अच्छें से समझाने की कौशिश की है, उम्मीद है आप सभी को यह बहुत पसंद आयेगा| यदि यह पोस्ट आपके लिए मददगार रही हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें| या आपके मन में कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट करके बता सकते है|

इसे भी पढ़े!

Leave a Comment